SarkariOfficer.Com is your reliable portal for latest government jobs, admit cards, answer keys and sarkari results in India.

दोस्तों, आप इन तस्वीरों में देख पा रहे होंगे कि हमारे ईपीएस 95 पेंशन कर्मचारी लगातार एकत्रित होकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं —
“अब तो सुन लो सरकार, अब तो सुन लो…”
क्योंकि पूरे 10 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है।सीबीटी की बैठकें हो चुकी हैं, एनएसए चीफ और कमांडर अशोक रावत जी ने कई प्रयास किए हैं।
हमारे सभी पेंशनर साथियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है रैलियां निकालीं, ज्ञापन सौंपे, मीटिंग कीं लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।
हाल ही में दिल्ली में 238वीं सीबीटी की बैठक हुई थी, जहां यह मुद्दा दोबारा उठाया गया।कमांडर अशोक रावत जी लगातार सभी मंत्रियों, सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं, ज्ञापन सौंप रहे हैं और यह मांग रख रहे हैं कि
“हमारे पेंशनर्स को ₹7500 प्लस डीए और मेडिकल जैसी सुविधाएं दी जाएं।”
लेकिन सच यही है कि 2014 से अब तक कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया गया है।श्रम मंत्री ने यह जरूर कहा है कि वे हमारी बात प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाएंगे,पर कब तक निर्णय लिया जाएगा, इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है।
कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह फेक न्यूज फैला रहे हैं कि ₹7500 की राशि खातों में आ गई है।
मैं स्पष्ट कर दूं —
अभी तक किसी भी पेंशनर के खाते में ₹7500 नहीं आए हैं।
सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है।
सीबीटी मीटिंग के बाद लगातार ज़ूम मीटिंग्स हो रही हैं, चर्चा जारी है,लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है।
भारत में लगभग 78 लाख से 1 करोड़ तक ईपीएस 95 पेंशन कर्मचारी हैं,लेकिन जब आंदोलन या रैली होती है, तो भीड़ केवल 400–500 तक ही दिखती है।यही कारण है कि अब सभी पेंशनरों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है।कमांडर साहब लगातार हर राज्य से पेंशनरों को जोड़ रहे हैं,ताकि आने वाले समय में यह आवाज और मजबूत होकर सरकार तक पहुंचे।
साथियों, अभी तक सरकार की ओर से कोई नया निर्णय नहीं आया है,लेकिन हमारे प्रयास जारी हैं। आप सबसे निवेदन है कि —
हम आपके साथ हैं और जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट आएगी,हम सबसे पहले आपको वही जानकारी देंगे।
जय हिंद, जय भारत, जय श्री राम, जय श्री महाकाल।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyzका Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।
Source: Read Full Article