आखिर क्या है YouTube Recap 2025 फीचर?

दोस्तों आसान शब्दों में कहें तो, यह आपकी पूरे साल की डिजिटल कुंडली है। YouTube Recap 2025एक पर्सनलाइज्ड (Personalized) समरी है जो हर यूजर के लिए अलग होती है। यह आपकी YouTube History के आधार पर तैयार की जाती है।

कंपनी का कहना है कि यह फीचर न केवल आपके द्वारा देखे गए वीडियो की जानकारी देता है, बल्कि यह भी बताता है कि आपकी रुचियां (Interests) क्या रही हैं और आपने किन पलों (Moments) को सबसे ज्यादा एंजॉय किया। यह एक तरह की डिजिटल डायरी है जो आपको आपकी ही पसंद-नापसंद से रूबरू करवाती है।

आपकी ‘पर्सनालिटी’ भी बताएगा ये फीचर

यह फीचर सिर्फ वीडियो की लिस्ट नहीं दिखाता, बल्कि यह उससे भी एक कदम आगे है। आपके देखने के तरीके, जिन चैनल्स को आपने बार-बार देखा है और जिस तरह का कंटेंट (जैसे- कॉमेडी, टेक, गेमिंग) आपने कंज्यूम किया है, उसके आधार पर YouTube यह भी बताएगा कि आप किस तरह के इंसान हैं।

भारत में हुआ रोलआउट, वेब और ऐप दोनों पर उपलब्ध

दोस्तों अच्छी खबर यह है कि भारतीय यूजर्स के लिए इसे रोलआउट कर दिया गया है। आप चाहे मोबाइल ऐप इस्तेमाल करते हों या डेस्कटॉप पर वेब वर्जन, आप दोनों जगह अपना रिकैप देख सकते हैं। अगर आपको अभी यह दिखाई नहीं दे रहा है, तो चिंता न करें, यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है।

कैसे देखें अपना YouTube Recap 2025?

अपना सालाना रिकैप देखना बहुत ही आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन, टीवी या लैपटॉप पर यूट्यूब ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • सुनिश्चित करें कि आप अपने उसी गूगल अकाउंट (Google Account) से लॉग इन हैं जिसका रिकैप आप देखना चाहते हैं।
  • होम पेज पर आपको ‘You’ (या लाइब्रेरी/प्रोफाइल आइकन) का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपनी हिस्ट्री सेक्शन के ठीक ऊपर ‘Recap’ लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, एक ‘वेब स्टोरी’ (Web Story) की तरह स्लाइड्स चलनी शुरू हो जाएंगी। इसमें ग्राफिक्स और म्यूजिक के साथ आपके पूरे साल का सफर दिखाया जाएगा।

Source: Read Full Article